Skip to main content

"कोरोना" और "एशियाई लोगों के साथ नस्लीय भेदभाव "

 कोरोना के समय में वैश्विकस्तर पर एशियाई लोगों के साथ नस्लीय भेदभाव

https://www.hrw.org/sites/default/files/media_2021/02/202102us_protest_oklahoma.jpg

एशिया के एक देश, चीन के वुहान शहर से कोरोना वायरस की उत्पत्ती मानी जाती है। इस वजह से दुनिया के अन्य देशों के लोगों द्वारा एशियाई लोगों के साथ नस्लीय भेदभाव किया जा रहा है। पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंम्प की बयानबाजी ने कोरोना वायरस को “चीन वायरस” बताया, जिसने अंतराष्ट्रीय सुर्खियां बटोरीं। विशेषज्ञों का कहना है कि भड़काऊ टिप्पणियों ने सोशल मीडिया और वास्तविक जीवन में नफरत फैलाने में मदद की। एशियाई समुदायों को लक्षित करने वाले घृणा अपराधों या नस्लीय भेदभाव में वैश्विक वृद्धि की कई घटनाएं सामने आ रही है।

पिछली गर्मियों में इटली,रूस और ब्राजील में हयूमन राइट्स वॉच द्वारा दिए गए रिपोर्टों में एशियाई विरोधी भेदभाव और जेनोफोबिया से जुड़े कई मामले सामने आए हैं। न्यूजीलैंड में, न्यूजीलैंड मानवाधिकार आयोग द्वारा पिछले महीने जारी किए गए एक शोध में पाया गया कि 54 प्रतिशत चीनियों ने शुरूआत के बाद नस्लीय भेदभाव का सामना किया था।

यूके पुलिस डेटा के अनुसार 2018 और 2019 की समान अवधि की तुलना में 2020 की पहली तिमाही में चीनियों, पूर्व और दक्षिण पूर्व एशियाई लोगों के प्रति घृणा अपराधों में 300 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। राष्ट्रीय स्वास्थय सेवाओं में काम कर रहे ESEA विरासत की नर्सों ने भी रोगियों के साथ हो रहे नस्लीय भेदभाव की सूचना दी है।

एशियन अस्ट्रेलियन एलायंस को पिछले साल अप्रैल और जून के बीच कोविड-19 से संबंधित नस्लवाद की 377 रिपोर्टे मिलीं। इसके संस्थापक, एरिन वेन ए च्यू का कहना है कि संगठन ने अप्रैल 2020 से अबतक कोविड-19 से संबंधित नस्लवाद की 500 से अधिक घटनाओं को दर्ज किया है, जिनमें से लगभग 40 प्रतिशत आकस्मिक नस्लवादी है और लगभग 11-12 प्रतिशत में शारीरिक धमकी शामिल है।

उपरोक्त तथ्य और आँकड़े आज के समय में नस्लवाद की वास्तविकताओं को सामने ला रहें है। इन तथ्यों से यह पता चलता है कि भौगोलिक दूरी के बावजूद ESEA समुदाय किस तरह नस्लीय भेदभाव का सामना करते हैं। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि यह कहाँ हो रहा है, किसके साथ हो रहा है। इस नस्लीय भेदभाव को पूर्व और दक्षिण पूर्व एशियाई समुदाय द्वारा महसूस किया गया।

 

 

        


 

        

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

विक्रम : मूवी रिव्यू

  विक्रम : मूवी रिव्यू 

प्रवासी भारतीय दिवस

  प्रवासी भारतीयों का हार्दिक अभिनन्दन                           https://imalayalee.org/sites/default/files/photos/pravasi-bhartiya-diwas.jpg भारत के विकास में प्रवासी भारतीयों के योगदान को चिन्हित करने, उनकी भावनाओं को विस्तार देने  और विदेशो में श्रमिकों के श्रम संबंधी कठिनाइयों को समझने व उन्हें दूर करने की कोशिश के लिए एक मंच के रुप में प्रतिवर्ष 9 जनवरी को प्रवासी भारतीय दिवस मनाया जाता है।  9 जनवरी को ही क्यो  मनाया जाता है  ? 9 जनवरी 1915, यहीं वो तारीख है जब महात्मा गाँधी, दक्षिण अफ्रिका से भारत वापस लौटे। अपने देश से दूर, पराए देश में 22 वर्षों की लम्बी समयावधि तक रहने के कारण महात्मा गाँधी को भारत के सबसे बड़े प्रवासियों में से एक माना जाता है। 18वीं शताब्दी में गुजराती व्यापारी बहुत सारे देशों में मसलन केन्या, युगांडा, जिम्बाबे और दक्षिण अफ्रिका इत्यादि देशों में गए। इन्हीं गुजराती व्यापारियों में से एक थे दादा अब्दुला सेठ, जिनके कानूनी प्रतिनिधि के रुप में गाँधीजी 1893 में दक्...

मानवाधिकार स्पेशल

क्या    यूएपीए  मानवाधिकारों का हनन कर रहा है?  सौजन्य : गूगल 10 दिसम्बर यानि अंतराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस मतलब दुनिया में रहने वाले हर इंसान के अधिकार का दिन। विश्व के लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने और वैश्विक स्तर पर मानवता के खिलाफ हो रहे जुल्मों-सितम पर रोक लगाने के उद्देश्य से हर वर्ष यह दिवस मनाया जाता है। मानवाधिकारों का निर्माण इसलिए हुआ ताकि हर इंसान सुरक्षित महसूस कर सके, स्वतंत्रता से जीवन व्यतीत कर सके, भेदभाव से दूर रहे और बिना किसी हिंसा के शांतीपूर्ण जीवन बिता सके। लेकिन वर्तमान समय में जिस तरह गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम(यूएपीए) के तहत गिरफ्तारियां हो रही हैं, सवाल उठता है कि भारत सरकार का यह कानून मानवाधिकारों की कितनी रक्षा करता है? क्या यूएपीए कानून का दुरूपयोग किया जा रहा है?  राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो(एनसीआरबी) की रिपोर्ट के अनुसार 2016-2019 के बीच यूएपीए की विभिन्न धाराओं के तहत कुल 4,231 प्राथमिकी दर्ज की गई। जिसमें से केवल 112 म...