Skip to main content

पीपली लाइव : मूवी रिव्यू

 

फिल्म पीपली लाइव




फिल्म पीपली लाइव भारत की चकाचौंध वाली तस्वीर से अलग एक गांव की तस्वीर बयां करती है। सीनेमेटोग्राफी का शानदार प्रदर्शन करते हुए गांव के दृश्य को अच्छे से पर्दे पर दर्शाने की कोशिश की गई है।

कहानी की शुरूआत होती है गांव में रहने वाले दो किसान भाईयों, बुद्धिया और नत्था से। उनकी जमीन निलाम होने की कगार पर रहती है, कर्ज न चुका पाने की वजह से। अपनी जमीन को निलामी से बचाने के लिए वो लोग गांव के नेता से मदद मांगने पहुंचते है। नेता बातों ही बातों में कह देता है कि आत्महत्या करने वाले किसानों को सरकार योजना के तहत 1 लाख रूपया देता है। फिर क्या था बुद्धिया और नत्था को अपनी जमीन बचाने और परिवार का पालन करने का यह एक उपाय सूझता है। दोनों भाईयों में विचार विमर्श होता है फिर नत्था अपनी जान देने के लिए तैयार होता है।


नत्था के आत्महत्या की खबर पाते ही गांव का एक स्ट्रिंगर (पत्रकार) इसे अपने अखबार में छपवा देता है। यह बात इतनी तूल पकड़ती है कि मैन स्ट्रीम मीडिया नत्था के गांव, घर पहुंच जाती है। मीडिया नत्था की लगातार कवरेज कर उसे स्टार बना देता है। कुछ ही समय बाद चुनाव भी आने वाला रहता है। वहां की राजनीतिक पार्टियां नत्था के आत्महत्या पर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने लगती है।


क्या नत्था आत्महत्या करेगा ? या आत्महत्या की खबर मात्र से ही उसकी जमीन निलाम होने से बच जाएगी ? राजनीतिक पार्टियां किस तरह से उसकी मदद करेंगी ?और पहली बार टीवी पत्रकारिता दिखाने की डायरेक्टर की कोशिश कितनी रंग लाती है ? मीडिया इस मामलें को कैसे कवर करता है ? तमाम सवालों के जवाब जानने के लिए आप 2010 में बनी फिल्म पीपली लाइव देखिए।


जिसे डायरेक्ट किया है अनुशा रिजवी ने और प्रोड्यूसर है आमीर खान व किरण राव। बुद्धिया का रोल प्ले किया है रघुवीर यादव ने और ओमकार दास मणिकपुरी ने नत्था का किरदार अभिनय किया है।  रमेश के रूप में अभिनय किया है नवाजुदीन सिद्दकी ने । अब देखना ये होगा कि क्या दोनों किसान पात्र अपने अभिनय से दर्शकों की सहानुभूति प्राप्त कर पाते है या सिर्फ एक हंसी का पात्र बन कर रह जाते है?


डायरेक्टर ने व्यंग और कॉमेडी के माध्यम से गांव के गरीब किसानों की हत्या, उनकी स्थिती और उनकी जिंदगी के बारे में बताने की कोशिश की है। फिल्म के अन्य पहलूओं की बात करें तो फिल्म के गाने लोकल टच के साथ फिल्म को दमदार बनाते है। इसके अलावा मीडिया किस तरह से टीआरपी के लिए किसी के मौत का तमाशा बनाती है इसे भी दिखाने की कोशिश की गई है। फिल्म की एंडिंग किसानों के जीवन के बारें में लोगों को सोचने पर मजबूर करती है।


अंत में बस इतना ही कहना है -किसान का किसानी छूट जाना और एक मजदूर बन जाना, एक किसान की मौत ही है। साल 1991-2008 के बीच 8 मिलियन किसानों ने किसानी छोड़ मजदूरी अपना ली, मजदूर बन गए। सरकार को किसानों की स्थती में सुधार लाने के लिए सरकारी योजनाओं के जमीनी स्तर पर कार्यन्वयन की जरूरत है।

 

 

   

Comments

  1. लिखने की शैली अच्छी पर
    शब्दों को सही तरीके से लिखो तो काफी सही रहेगा.

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

विक्रम : मूवी रिव्यू

  विक्रम : मूवी रिव्यू 

क्या गरीबों को रहने के लिए ज़मीन मिलेगी ?

इन दिनों बुलडोजर काफी सुर्खियों में छाया हुआ है। बुलडोजर का मतलब यमदूत का मशीनी संस्करण जो किसी वैध अपराधी या अवैध इमारत का एनकाउंटर कर रहा है। योगी के राज्य उत्तर प्रदेश से शुरू इसकी यात्रा मध्य प्रदेश, राजस्थान होते हुए दिल्ली को आ गई है। दिल्ली के जहांगीरपुरी में हुई घटना को तो सब जानते है जो काफी चर्चा में भी रहा। लेकिन एक ऐसी ही घटना दक्षिणी दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर के खेलगांव फेज एक में भी हुई है। जहां दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) वालों ने झुग्गी झोपड़ियों के   ऊपर बुलडोजर चलवा   दि ।   जिसमें लगभग 30 से 40 झोपड़ियां टूट गई। ये लोग यहां मेट्रो लाइन के नीचे झुग्गी झोपड़ी बनाकर अपना गुजर-बसर करते है। हर झोपड़ी में कम से कम   चार सदस्यों का एक परिवार रहता है , किसी- किसी परिवार में पांच और किसी में छह सदस्य लोग भी रहते है। इस तरह इस अतिक्रमण से सैकड़ों लोगों के सर से छत उजड़ गया। इसके अलावा उनका रोजगार भी छिन रहा है। वहां के ज्यादातर परिवार के पुरुष वहीं   फूलों की नर्सरी की खेती करते हैं जो उनकी आय का प्रमुख स्रोत है। महिलाएं आसपास के घरों में मजदू...

खेती में फिर से लौट रहे हैं पशुओं के अच्छे दिन...

                                        हाल के वर्षों में आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और महाराष्ट्र के कई क्षेत्रों में बैलगाड़ी के उपयोग को पुनर्जीवित किया जा रहा है। जैविक खेती और पशुओं के उपयोग को समझते हुए वैज्ञानिक इस पर तरह-तरह के नए प्रयोग कर रहे हैं। भारत जैसे देश में इस संशोधित परंपरा या तकनीक को अपनाए जाने की संभावनाएं ज्यादा है क्योंकि मशीनीकरण ने मुख्यरूप से  बड़े किसानों को लाभ पहुंचाया है। वही दो हेक्टेयर से कम जोत वाले छोटे और सीमांत किसानों के लिए ट्रैक्टर एक महंगा सौदा है। इसके अलावा पशुओं से खेती करने के और भी फायदे सामने आ रहें हैं। बिजली बनाने वाली बैलगाड़ी कर्नाटक के रायचूर में स्थित कृषि विज्ञान विश्वविद्यालय ने एक ऐसी बैलगाड़ी बनाई है जो आवाजाही से बिजली उत्पन्न करती है। 2014 में  बनी यह बैलगाड़ी हर बार चलने पर बिजली उत्पन्न करती है, जो गाड़ी के नीचे रखी बैटरी में संग्रहित हो जाती है। इससे 5 घंटे में 2,192.4 करोड़ किलोवाट वार्षिक ऊर्जा उत्पन्न कर सकते हैं। वर...