भारतीय गणतंत्र में अपना परचम लहराती भारतीय महिलाएं.... जो महिलाएं अपनी शक्ति पहचान लेतीं हैं, सफलता उनकी कदम चुमती है। अपने जज्ब़े, हौसलें और मेहनत से अपने सपनों को सच करतीं महिलाएं, हर क्षेत्र में अपना लोहा मनवा रहीं हैं। बिजनेस हो या बॉलीवुड, राजनीति हो या रणभूमि, खेल हो या सेना की फौज यानि हर जगह पुरुषों के साथ महिलाएं भी बराबरी से अपना योगदान दें रहीं हैं। रक्षा क्षेत्र में बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहीं हैं और साबित कर रहीं हैं कि किसी भी मामलें में “ छोड़ियां छोड़ो से कम न है ” । तो आइए जानते हैं देश की कुछ ऐसी ही नायिकाओं के बारें में.... अवनि चतुर्वेदी – आसमान में पंछियों को उड़ता देख, खुद भी उन्हीं की तरह उड़ने का सपना देखने वाली अवनि चतुर्वेदी ने अपने हौसलों की उड़ान से अपने सपने को सच कर दिखाया। मिग-21 जैसे लड़कू विमान को अकेले उड़ाकर देश की पहली महिला फाइटर पायलट बनने का गौरव प्राप्त किया। उन्होंने यह साबित कर दिया कि कोई भी काम महिलाओं के लिए नामुमकिन नहीं, उन्होंने न सिर्फ अपना सपना पूरा किया बल्कि महिलाओं के लिए फाइटर पायलट बनने का दरवाजा भी खोल दिया। वर्तमा...